नूंह के विशेष ध्यानार्थ :: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में 195 विशेषज्ञों की भर्ती होगी

Apr 06, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 195 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती का निर्णय लिया है। यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। नूंह जिले को छोड़कर अन्य जिलों में एमबीबीएस डॉक्टरों को एक लाख रुपये और विशेषज्ञ डॉक्टरों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

नूंह के विशेष ध्यानार्थ :: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में 195 विशेषज्ञों की भर्ती होगी

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सोमवार को बताया कि 195 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी। इसे आसान और तेज बनाने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखा जाएगा। नूंह जिले को छोड़कर बाकी जिलों में एमबीबीएस और डिप्लोमा वाले डॉक्टरों को एक लाख प्रति माह और एमबीबीएस के साथ एमडी/एमएस/डीएनबी वाले डॉक्टरों को 1.5 लाख प्रति माह दिए जाएंगे।

वहीं, नूंह जिले में डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा वेतन तय किया गया है। यहां एमबीबीएस को 1.5 लाख और एमडी/एमएस/डीएनबी वाले डॉक्टरों दो लाख रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।इन विभागों में होगी भर्तीये भर्ती स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी), बाल रोग (पीडियाट्रिक्स), एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स जैसे अहम विभागों में की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा पद गायनेकोलॉजी और पीडियाट्रिक्स में होंगे, ताकि महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।