हरियाणा में पांच आईएएस अफसरों की सीबीआई जांच होगी
हरियाणा सरकार ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े धोखाधड़ी मामले में पांच आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। इसमें 590 करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन हुआ है। सीबीआई ने कई स्थानों पर छापेमारी कर वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई से जांच कराने को मंजूरी दे दी है। यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी का है, जिसमें कथित तौर पर 590 करोड़ के सरकारी धन का गबन किया गया। सीबीआई मामले में संबंधित अफसरों की कथित भूमिका की जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह अनुमति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत दी गई है। सरकार की मंजूरी के बाद सीबीआई अब इन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। बताया कि सीबीआई ने गुरुवार को बैंक-घोटाला मामले के सिलसिले में चंडीगढ़ और पंचकूला में कई जगहों पर तलाशी के बाद कथित धोखाधड़ी से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत जब्त किए।
एक बयान में बताया गया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के कई विभागों के अधिकारियों से मिलकर कथित तौर पर सरकारी फंड का गबन किया था। मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


