हरियाणा का गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सीबीआई ने हरियाणा के गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से भारत लाया। वह हत्या, डकैती और अवैध हथियारों के मामलों में वांटेड था। चौहान पर इंटरपोल का रेड नोटिस भी था। वह भुप्पी राणा गैंग का सदस्य था और जमानत पर रिहा होकर विदेश भाग गया था।

हरियाणा का गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया

हरियाणा के गैंगस्टर साहिल चौहान को सीबीआई ने थाईलैंड से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया। चौहान भारत के अलग-अलग राज्यों में कई आपराधिक मामलों में वांटेड था। इसके अलावा चौहान के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से केंद्रीय एजेंसी ने 10 अप्रैल को वांछित फरार अपराधी साहिल चौहान को थाईलैंड से सफलतापूर्वक भारत वापस लाने का इंतजाम किया है। हरियाणा पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और अवैध हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े कई मामलों में साहिल चौहान की तलाश थी।

वह कुख्यात भूप्पी राणा गैंग का एक प्रमुख सदस्य है, जो हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय है। राज्य पुलिस ने सीबीआई से चौहान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था।अधिकारियों ने बताया कि चौहान, जो भुप्पी राणा गैंग का एक अहम सदस्य था, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और अवैध हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े कई आपराधिक मामलों में वांटेड था।अधिकारियों ने बताया कि चौहान हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के इलाकों में सक्रिय था। 4 जनवरी, 2017 को जगाधरी कोर्ट में प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर मोनू राणा पर गोली चलाने के मामले में उसे 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद वह विदेश भाग गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।