Haryana CM Announces Yoga Break in Government Offices and New Yoga Centers योग दिवस: हरियाणा: सरकारी दफ्तरों में पांच मिनट का ‘योग ब्रेक होगा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHaryana CM Announces Yoga Break in Government Offices and New Yoga Centers

योग दिवस: हरियाणा: सरकारी दफ्तरों में पांच मिनट का ‘योग ब्रेक होगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग जीवन जीने की एक कला है। सभी सरकारी कार्यालयों में पांच मिनट का 'योग ब्रेक' शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में योग...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 June 2025 08:13 PM
share Share
Follow Us on
योग दिवस: हरियाणा: सरकारी दफ्तरों में पांच मिनट का ‘योग ब्रेक होगा

कुरुक्षेत्र, एजेंसी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि योग जीवन जीने की एक कला है। सभी सरकारी कार्यालयों में पांच मिनट का ‘योग ब्रेक शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एक समान योग पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस सत्र का नेतृत्व योग गुरु रामदेव ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि राज्य में 100 नए योग केंद्र एवं व्यायामशाला स्थापित की जाएंगी। फिलहाल राज्य में 883 व्यायामशालाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे और हरियाणा के खेल विभाग में 40 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए सभागार का निर्माण किया जाएगा। सैनी ने सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए क्रेडिट आधारित मूल्यांकन प्रणाली शुरू करने की भी घोषणा की। सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर योग को एक खेल के रूप में मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एथलीट को प्रशिक्षित करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग में 40 योग प्रशिक्षकों की भर्ती शीघ्र ही शुरू होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।