हरियाणा में सिपाही व एसआई भर्ती नियमों में बड़े बदलाव

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- एचएसएससी की देखरेख में होगी परीक्षा - अंतिम चयन में लिखित परीक्षा की

हरियाणा में सिपाही व एसआई भर्ती नियमों में बड़े बदलाव

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा कैबिनेट ने सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सिपाही और सब-इंस्पेक्टर की चयन प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की देखरेख में होगी और लिखित परीक्षा का भारांक ज्यादा होगा। सरकार ने हरियाणा में लागू पंजाब पुलिस रूल्स, 1934 में संशोधन किया गया है। इन बदलावों को अब पंजाब पुलिस (हरियाणा संशोधन) नियम, 2025 नाम से अधिसूचित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि अब शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) और शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षा (पीएसटी) पास करने वाले अभ्यर्थियों की सूची हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) तैयार करेगा। इसके बाद आयोग पदों की की संख्या के 10 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण में लिखित परीक्षा के लिए बुलाएगा।

नई प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का 97 भारांक होगा और इसमें हिंदी व अंग्रेज़ी में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रश्नपत्र 12वीं स्तर, जबकि सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए स्नातक स्तर का होगा। यह अतिरिक्त लाभ कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर दोनों पदों की भर्ती में लागू होगा। सरकार का कहना है कि ये बदलाव पुलिस बल में योग्य, सक्षम और तकनीकी रूप से दक्ष उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को मजबूत करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।