हरियाणा: दिल्ली-पानीपत-करनाल आरआरटीएस कॉरिडोर को कबिनेट की मंजूरी
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हरियाणा कैबिनेट ने 136 किलोमीटर लंबे दिल्ली-पानीपत-करनाल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के निर्माण को मंजूरी दी। इससे हरियाणा का बड़ा हिस्सा दिल्ली-एनसीआर से हाईस्पीड सार्वजनिक परिवहन से जुड़ेगा। परियोजना की लागत 33 हजार करोड़ रुपये है, जिसमें हरियाणा सरकार 7,472 करोड़ रुपये देगी।

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा कैबिनेट ने मंगलवार को 136 किलोमीटर लंबे दिल्ली-पानीपत-करनाल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी। इसके बाद हरियाणा का बड़ा हिस्सा दिल्ली-एनसीआर से हाईस्पीड सार्वजनिक परिवहन से जुड़ जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 33 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 7,472 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार देगी। इसमें हरियाणा में 11 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। कैबिनेट ने यह भी इच्छा जताई कि भविष्य में इसे करनाल से आगे कुरुक्षेत्र और साहा होते हुए पंचकूला तक बढ़ाया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


