विदेश :::हार्वी वाइनस्टीन पर न्यूयॉर्क में फिर शुरू होगा रेप केस का ट्रायल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हॉलीवुड के पूर्व फिल्म निर्माता हार्वी वाइनस्टीन के खिलाफ न्यूयॉर्क में रेप का ट्रायल फिर से शुरू होने जा रहा है। जूरी चयन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। यह मामला 2013 में मैनहट्टन के एक होटल में जेसिका मैन के साथ हुए दुष्कर्म से जुड़ा है। अब जूरी केवल एक पीड़िता से जुड़े आरोप पर सुनवाई करेगी।

विदेश :::हार्वी वाइनस्टीन पर न्यूयॉर्क में फिर शुरू होगा रेप केस का ट्रायल

न्यूयॉर्क, एजेंसी। हॉलीवुड के पूर्व फिल्म निर्माता हार्वी वाइनस्टीन के खिलाफ रेप के आरोप में न्यूयॉर्क में एक बार फिर ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इस मामले में जूरी चयन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो सकती है। यह मामला 2013 में मैनहट्टन के एक होटल में अभिनेत्री और हेयरस्टाइलिस्ट जेसिका मैन के साथ कथित दुष्कर्म से जुड़ा है। जूरी अब तीसरी बार यह तय करेगी कि वाइनस्टीन दोषी हैं या नहीं। इस बार ट्रायल पहले के मुकाबले सीमित दायरे में होगा। पहले जहां कई आरोपों पर सुनवाई हुई थी, वहीं अब केवल एक पीड़िता से जुड़े एक ही आरोप पर फैसला किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।