खेल : हरमनप्रीत हटे, हार्दिक संभालेंगे भारतीय हॉकी टीम की कमान
हरमनप्रीत हटे, हार्दिक संभालेंगे भारतीय हॉकी टीम की कमान प्रो लीग नई दिल्ली,

हरमनप्रीत हटे, हार्दिक संभालेंगे भारतीय हॉकी टीम की कमान प्रो लीग नई दिल्ली, एजेंसी। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह निजी कारणों से एफआईएच प्रो लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह मिडफील्डर हार्दिक सिंह को मंगलवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। हरमनप्रीत के करीबी सूत्र ने बताया कि हरमनप्रीत अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण अपनी पत्नी अमनदीप कौर के साथ रहना चाहते हैं और इसलिए वह टीम से हट गए हैं। शुक्रवार से शुरू : होबार्ट के तस्मानिया हॉकी सेंटर में 20 से 25 फरवरी तक होने वाले और इस टूर्नामेंट में भारत, स्पेन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया प्रो लीग के आगामी चरण में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।
भारतीय टीम ने राउरकेला में समाप्त हुए चरण में अपने सभी चार मैच गंवा दिए थे, जिसमें अर्जेंटीना के हाथों 0-8 की शर्मनाक हार भी शामिल है। भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन हमने कुछ अच्छे सबक सीखे हैं और कुछ उल्लेखनीय सुधार किए हैं। मनिंदर की वापसी : स्ट्राइकर मनिंदर सिंह की भी टीम में वापसी हुई है। वह आखिरी बार 2023-24 में प्रो लीग में भारत के लिए खेले थे। एक अन्य फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह की भी वापसी हुई है। नए कप्तान हार्दिक दो बार के ओलंपिक कांस्य विजेता हैं। टीम में अमनदीप लाकड़ा और मनमीत सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने राउरकेला चरण के दौरान सीनियर टीम के लिए पहला मैच खेला था। भारतीय टीम : गोलकीपर : सूरज करकेरा, मोहित होन्नेनाहल्ली शशिकुमार। डिफेंडर : अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, अमनदीप लाकड़ा, यशदीप सिवाच, पूवन्ना चंदूरा बॉबी। मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल। फॉरवर्ड : अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, मंदीप सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य अर्जुन लालगे, अंगद बीर सिंह, मनिंदर सिंह।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




