खेल : हार्दिक का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म!

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हार्दिक का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म! नई दिल्ली। मानसिक रूप से तनावग्रस्त मुंबई

खेल : हार्दिक का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म!

हार्दिक का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म! नई दिल्ली। मानसिक रूप से तनावग्रस्त मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी सत्र में निराशाजनक अभियान के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ने की तैयारी में हैं। एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने यह बात सत्र के बीच में ही टीम प्रबंधन को बता दी थी।पांड्या ने 2024 में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी। उन्होंने टीम के आईपीएल अभियान के खत्म होने से काफी पहले ही मुंबई इंडियंस प्रबंधन को फ्रेंचाइजी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। पता चला है कि जब प्लेऑफ की उम्मीदें कई मैच रहते ही खत्म हो गई थीं, तब पांड्या और मुंबई इंडियंस दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।एक

सूत्र ने कहा, हार्दिक मानसिक तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट भी लगी थी। वह अभी 32 साल के हैं। वह 2024 में 30 साल की उम्र में, मुंबई इंडियंस में लौटे थे। पहले साल उन्हें ‘हूटिंग’ का सामना करना पड़ा और इस सत्र में भी चीजें योजना के अनुसार नहीं चलीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।