विदेश : हमास ने गाजा सरकार भंग करने की घोषणा की
- शांति योजना के तहत हमास ने संभाला फलस्तीनी निकाय का कार्यभार काहिरा, एजेंसी।

- शांति योजना के तहत हमास ने संभाला फलस्तीनी निकाय का कार्यभार काहिरा, एजेंसी। अमेरिका की मध्यस्थता में तय हुई शांति योजना के तहत फलस्तीनी निकाय के कार्यभार संभालने के बाद गाजा में हमास अपनी मौजूदा सरकार भंग कर देगा। हालांकि इसके लिए निश्चित समय की कोई जानकारी नहीं दी है कि वह इस सरकार को कब तक भंग करेगा। हमास और उसके प्रतिद्वंद्वी फलस्तीनी प्राधिकरण ने निकाय के लिए अपने सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि वे सदस्य राजनीति से जुड़े नहीं होंगे। फलस्तीनी प्राधिकरण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली हुई है।
‘बोर्ड ऑफ पीस’ करेगा देखरेख अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय निकाय ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पिछले साल 10 अक्तूबर को हुए संघर्ष विराम के तहत सरकार गठन और दूसरे पहलुओं की देखरेख करेगा। इसमें हमास को हथियार मुक्त बनाना और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल की तैनाती शामिल है। बोर्ड के सदस्यों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। फलस्तीनी गुटों से मिलेगा हमास हमास के प्रवक्ता हाजेम कासेम ने रविवार को सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर पोस्ट करके शांति समिति के गठन की प्रक्रिया तेज करने का आह्वान किया। मिस्र के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमास शांति योजना के दूसरे चरण के तहत मिस्र, कतर और तुर्किये के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है। मिस्र के अधिकारी ने कहा कि समिति के गठन को अंतिम रूप देने के लिए हमास इस सप्ताह अन्य फलस्तीनी गुटों से मुलाकात करेगा। अधिकारी के अनुसार, हमास के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




