सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में पैरोल बिताएंगे राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। यह उनकी 15वीं पैरोल है, और वह पहली बार सिरसा में मुख्यालय पर रहेंगे। 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को हाल ही में पैरोल मिली थी।

चंडीगढ़, एजेंसी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ गए। आठ साल में यह राम रहीम की 15वीं पैरोल है, लेकिन इस दफा पहली बार वह डेरा मुख्यालय सिरसा में यह अवधि बिताने वाले हैं। इससे पहले हर बार वह उत्तर प्रदेश के बागपत डेरे में रहते आए थे। 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह को हाल में 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई थी। रविवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। डेरा के प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि सोमवार को डेरा प्रमुख जेल से बाहर आ गए।
बताया कि वह अगले 40 दिन तक सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में रहने वाले हैं। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले भी 14 बार पैरोल और फरलो दी गई थी, लेकिन वह हर बार उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा में रहे थे। 2017 में जेल जाने के बाद वह अब पहली बार डेरा के मुख्यालय में रहने जा रहे हैं। राम रहीम इन मामलों में दोषी -2017 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म में 20 साल की सजा सुनाई गइ्र थी -2019 में राम रहीम और तीन अन्य को 16 साल पूर्व हुई एक पत्रकार की हत्या में दोषी ठहराया गया -2024 में सीबीआई विशेष अदालत ने डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुनाई

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




