जम्मू-कश्मीर: आपसी गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आपसी गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल हो गए। एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चलाई। इस घटना के बाद घायल सैनिकों को स्थानीय सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आपसी गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात त्रेहगाम इलाके में सैन्य शिविर में एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आरोपी जवान को काबू में करने से पहले इस घटना में तीन सैनिक घायल हो गए। घायल सैनिकों को स्थानीय सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


