Delhi News: रेलवे स्टेशन से चार करोड़ का सोना लूटा, चार गिरफ्तार
Delhi News: -आरोपियों के पास से 2.90 किलो सोना बरामद किया अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात पुलिस ने

Delhi News: -आरोपियों के पास से 2.90 किलो सोना बरामद किया अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात पुलिस ने रेलवे स्टेशन से लूटे गए करीब चार करोड़ रुपये के सोने को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.90 किलो सोना बरामद हुआ है।
घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम खेड़ा जिले के नडियाद रेलवे स्टेशन पर वारदात हुई। कोलकाता से सोना लेकर पहुंचे एक ज्वेलर के कर्मचारी से बदमाशों ने कीमती सामान छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया और उनकी गाड़ी की तस्वीर खींच ली। इसके आधार पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।
पुलिस की कार्रवाई
खेड़ा जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध कार की जानकारी राज्य पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस ने वाहन के नंबर और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों के भागने का रास्ता पता किया। साथ ही स्थानीय मुखबिरों की मदद से उनकी कार को वीरमगाम के पास घेराबंदी कर एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके तीन साथी लूटा हुआ सोना लेकर आगे कार से जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दूसरी कार का पीछा किया और उनको भी दबोच लिया। इनके पास 2.90 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।


