ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीगुजरात का जनादेश गरीबों को सशक्त बनाने के लिए: भूपेंद्र यादव

गुजरात का जनादेश गरीबों को सशक्त बनाने के लिए: भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को...

गुजरात का जनादेश गरीबों को सशक्त बनाने के लिए: भूपेंद्र यादव
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 09 Dec 2022 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को गुजरात में पार्टी की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी की गरीबों के लिए कल्याणकारी नीतियों को दिया। साथ ही कहा कि इस जनादेश ने रेवड़ी संस्कृति को नकार दिया।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस जनादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि लोग सशक्तिकरण के पक्ष में हैं न कि मुफ्त उपहार के पक्ष में। उन्होंने आगे कहा कि नतीजों से पता चला है कि मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों ने गरीबों और हाशिए पर रहे वर्गों के जीवन को बदल दिया है। रेवड़ी संस्कृति के बारे में बात करते हुए यादव ने कहा कि लोगों को कल्याणकारी उपायों के साथ गरीबों को सशक्त बनाने की मोदी सरकार की नीति में विश्वास था। यादव ने रेवड़ी संस्कृति और कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाने के बीच के अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि मुफ्त उपहार देने के बजाय रोजगार के अधिक अवसर पैदा कर लोगों की क्षमता बढ़ाना बेहतर है। आप और अन्य विपक्षी दलों पर भाजपा मुफ्तखोरी की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाती रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें