Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGST Rate Cuts Benefit Over 10 Million Dairy Farmers in India
जीएसटी में कटौती से 10 करोड़ किसानों को फायदा

जीएसटी में कटौती से 10 करोड़ किसानों को फायदा

संक्षेप:

नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय ने बताया कि डेयरी उत्पादों और कृषि से जुड़े सामान पर जीएसटी दरों में कटौती से 10 करोड़ से ज्यादा डेयरी किसानों को लाभ होगा। इससे कीमतों में बढ़ोतरी रोकी जा सकेगी और...

Sep 06, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। डेयरी उत्पादों, कृषि से जुड़े सामान और खाद्य प्रसंस्करण की चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती से 10 करोड़ से ज्यादा डेयरी किसानों को सीधा लाभ होगा। सहकारिता मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। सहकारिता मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव से उर्वरक बनाने में लगने वाले उल्टे कर ढांचे की समस्या खत्म होगी। इससे किसानों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने में मदद मिलेगी तथा बुआई के मौसम में उन्हें समय पर जरूरी चीजें मिल पाएंगी। डेयरी किसानों के लिए, दूध और पनीर पर जीएसटी से छूट मिलने के साथ-साथ प्रसंस्करण उपकरणों पर दरें कम होने से किसानों और डेयरी सहकारी समितियों दोनों का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह ट्रैक्टर और उसके पुर्जों की कीमतों में कमी का मुख्य तौर पर छोटे किसानों को फायदा होगा, जो मिश्रित खेती और पशुपालन में लगे हैं। इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल आमतौर पर चारे की खेती और खेत की पैदावार को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए होता है। यह फैसला अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में मांग को बढ़ाने, जरूरी खाने-पीने की चीजों पर परिवारों का खर्च कम करने और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।