Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGST Exemption on Health Insurance Premiums Fails to Benefit Customers as Premiums Soar
नगालैंड में पहली बार ईडी की फेमा के तहत कार्रवाई

नगालैंड में पहली बार ईडी की फेमा के तहत कार्रवाई

संक्षेप: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत नगालैंड में तलाशी और जब्ती अभियान की शुरुआत की है…

Tue, 4 Nov 2025 08:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दीमापुर, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत नगालैंड में तलाशी और जब्ती अभियान की शुरुआत की है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लीमा इमसोंग और अन्य से जुड़े एक मामले में की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ईडी दीमापुर सब जोन ने जांच के तहत कुल सात ठिकानों पर तलाशी ली। इसमें दो स्थान दीमापुर, दो गुवाहाटी और तीन चेन्नई में शामिल हैं। ईडी का दावा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इमसोंग ग्लोबल सप्लायर्स कंपनी जो लीमा इमसोंग की एकमात्र स्वामित्व वाली फर्म है। कंपनी ने श्रमबल के निर्यात के बहाने बड़ी मात्रा में विदेशी धन पाया है। जांचकर्ताओं ने दीमापुर जैसे क्षेत्र में इस व्यापार को असामान्य और व्यावसायिक रूप से अव्यवहारिक करार दिया है। ईडी ने बताया कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद कंपनी ने निर्यात दस्तावेज जैसे कि शिपिंग बिल और निर्यात चालान निर्धारित समय में अधिकृत बैंक को जमा नहीं कराया। अधिकारियों ने कहा कि यह फेम और आरबीआई के दिशा- निर्देशों का उल्लंघन है। फेमा के तहत ये कार्रवाई जो उत्तर-पूर्व में वित्तीय निगरानी को कड़ा करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।