विदेश में शादी और बीमा का बढ़ता क्रेज

Feb 08, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- बीमा खरीदने की संख्या में 27.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है -

विदेश में शादी और बीमा का बढ़ता क्रेज

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीयों के बीच विदेश में शादी करने का चलन तेजी से बढ़ रहा। लोग अब यात्रा बीमा लेकर थाईलैंड जैसी जगह पर जा रहे हैं। पॉलिसीबाजार के ताजा डाटा के अनुसार, साल 2024 और 2025 में शादी के लिए विदेश जाने वाले यात्रियों के इंश्योरेंस (बीमा) खरीदने की संख्या में 27.4 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। शादियों के लिए थाईलैंड पहले स्थान पर है, क्योंकि वहां वीजा मिलना आसान है और शादी के इंतजाम अच्छे हैं। इसके अलावा यूएई, वियतनाम और यूरोप (इटली, ग्रीस) भी काफी लोकप्रिय हैं। खास बात यह है कि अब इन शादियों में परिवार के बड़े-बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

डाटा दिखाता है कि 25 फीसदी बीमा खरीदार 60 साल से ऊपर हैं, जिस कारण पुरानी बीमारियों के कवर की मांग बढ़ गई है। सामान्य छुट्टियों के मुकाबले, यात्रा बीमा शादी के सीजन (नवंबर-दिसंबर और जनवरी-मार्च) में ज्यादा बिकते हैं। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों के अलावा अब पुणे, जयपुर और लुधियाना जैसे छोटे शहरों के लोग भी विदेश में शादी करने की योजना बना रहे हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग महंगी होती है, जिसमें कीमती गहने, कपड़े और भारी खर्च होता है। ज्यादातर लोग 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर लेना पसंद कर रहे हैं, ताकि खुशियों में किसी भी नुकसान के कारण बाधा न आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।