विदेश: ग्रीनलैंड की ट्रंप के दूत को दो टूक- आत्मनिर्णय पर सौदेबाजी नहीं
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रीनलैंड के लोग आत्मनिर्णय के अपने अधिकार पर कायम हैं।

नूक, एजेंसी। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत के साथ उनकी बैठक सम्मानजनक और सकारात्मक रही, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि ग्रीनलैंड के लोग आत्मनिर्णय के अपने अधिकार पर कायम हैं। यह किसी भी तरह बातचीत या सौदेबाजी का विषय नहीं हो सकता। ग्रीनलैंड नाटो सहयोगी डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है। ट्रंप पहले कई बार सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमेरिका द्वारा द्वीप पर नियंत्रण लेने की वकालत कर चुके हैं। इससे ग्रीनलैंड और डेनमार्क दोनों में संप्रभुता को लेकर चिंताएं और विरोध पैदा हुआ है। डेनिश मीडिया के अनुसार, नील्सन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और जेफ लैंड्री से मुलाकात के बाद कहा कि ग्रीनलैंड के लोग बिक्री के लिए नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका के साथ अच्छे सहयोग का इच्छुक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


