महा शिवरात्रि पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Feb 09, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि के अवसर पर नाट्य तरंगिनी 15 फरवरी को भगवान शिव को समर्पित एक सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेगी। यह कार्यक्रम साकेत के राजा राधा रंग मंच पर शाम 6 से 9 बजे तक होगा। कौशल्या रेड्डी द्वारा क्यूरेटेड इस कार्यक्रम में त्रिभुवन महाराज और रागिनी महाराज का कथक और राजा राधा रेड्डी ट्रूप का डांस बैले पेश किया जाएगा।

महा शिवरात्रि पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

नई दिल्ली, प्र. सं.। महा शिवरात्रि के अवसर पर नाट्य तरंगिनी 15 फरवरी को भगवान शिव को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेगी। यह कार्यक्रम साकेत स्थित राजा राधा रंग मंच पर शाम 6 से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। समारोह का क्यूरेशन कौशल्या रेड्डी कर रही हैं। कार्यक्रम में देश के ख्यात कलाकार प्रस्तुति देंगे। त्रिभुवन महाराज और रागिनी महाराज कथक युगल नृत्य पेश करेंगे। वहीं, राजा राधा रेड्डी ट्रूप की डांस बैले दर्शकों को आकर्षित करेगी। नाट्य तरंगिनी की स्थापना 1976 में पद्म भूषण डॉ. राजा राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी ने की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।