Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGrammy Winner Ricky Kej Reports Theft by Zomato Delivery Boy in Bengaluru
बेंगलुरु में संगीतकार के घर से ‘सम्प कवर’  चोरी, एक्स पर डाला वीडियो

बेंगलुरु में संगीतकार के घर से ‘सम्प कवर’ चोरी, एक्स पर डाला वीडियो

संक्षेप:

- ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने पुलिस से मांगी मदद बेंगलुरु, एजेंसी।

Dec 13, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने पुलिस से मांगी मदद बेंगलुरु, एजेंसी। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार और पद्मश्री से सम्मानित रिकी केज ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का डिलीवरी बॉय उनके घर में घुसा और सम्‍प कवर (पानी की टंकी का ढक्कन) चुराकर ले गया। जोमैटो को टैग कर पोस्ट किया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जोमैटो और जोमैटो केयर को टैग कर रिकी केज ने पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में बताया कि शाम करीब छह बजे जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर ने घर में घुसकर सम्‍प का कवर चुरा लिया। यह काफी दुस्साहसिक हरकत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिकी केज ने पोस्ट के साथ दो अलग-अलग एंगल से रिकॉर्ड किए गए सीसीटीवी फुटेज, आरोपी के चेहरे के स्क्रीनशॉट और उस वाहन का विवरण भी साझा किया, जिस पर वह व्यक्ति आया था। बेंगलुरु पुलिस और जोमैटो कार्रवाई करेगा उन्होंने यह भी बताया है कि चोरी से करीब 15 मिनट पहले भी इन्होंने घर के आसपास आकर रेकी की थी। उन्होंने बेंगलुरु सिटी पुलिस को टैग करते हुए आरोपी की पहचान में मदद मांगी। साथ ही उन्होंने लोगों को सतर्क भी किया और चेताया कि ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। इस पर बेंगलुरु पुलिस और जोमैटो केयर ने प्रतिक्रिया दी। जोमैटो केयर ने कहा, ‘हम इस मामले की तुरंत जांच करेंगे। कृपया आगे की कार्रवाई के लिए अपना मोबाइल नंबर डीएम के जरिए साझा करें।’ वहीं बेंगलुरु सिटी पुलिस ने भी उनसे संपर्क नंबर और घटना स्थल की जानकारी मांगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।