Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGovernment to Review Social Media Age Limit Proposals After Economic Survey Suggestions
  सोशल मीडिया उपयोग के लिए आयु सीमा पर समीक्षा के बाद ही निर्णय: आईटी सचिव

सोशल मीडिया उपयोग के लिए आयु सीमा पर समीक्षा के बाद ही निर्णय: आईटी सचिव

संक्षेप:

समीक्षा के बाद ही फैसले लेगी सरकार नई दिल्ली, एजेंसी। सूचना प्रौद्योगिकी

Feb 05, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

समीक्षा के बाद ही फैसले लेगी सरकार नई दिल्ली, एजेंसी। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने गुरुवार को सोशल मीडिया के उपयोग के लिए उम्र सीमा निर्धारित करने को लेकर मिले सभी सुझावों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही इस मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि आर्थिक समीक्षा में उम्र के आधार पर सोशल मीडिया पहुंच को लेकर आए प्रस्ताव पर कई सुझाव आए हैं। इन सुझावों की समीक्षा की जाएगी। पिछले सप्ताह संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया था कि डिजिटल लत से बचने के लिए ऑनलाइन मंच तक उम्र के आधार पर पहुंच पर विचार किया जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृष्णन ने इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) के एक सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि आपने आर्थिक समीक्षा में कही गई बातें देखी हैं। इस पर कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं। सरकार सभी मतों पर विचार कर निर्णय लेगी। बता दें कि गाजियाबाद में हुई 'ट्रिपल सुसाइड' की घटना, जहां तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर नौवीं मंजिल के फ्लैट से कूदकर जान दे दी थी, ने ऑनलाइन गेमिंग की लत और कोरियाई संस्कृति के प्रति अत्यधिक क्रेज को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आर्थिक सर्वेक्षण में यह सुझाव भी दिया गया है कि बच्चों की डिजिटल आदतों को आकार देने और उन्हें ऑनलाइन हानिकारक सामग्री से बचाने के लिए स्कूलों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।