नीट- यूजी पुर्नपरीक्षा को लेकर रक्षा मंत्री के घरउच्च स्तरीय बैठक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के बाद केंद्र सरकार ने पुनर्परीक्षा के लिए जीरो एरर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी सुधारों पर चर्चा की गई। 21 जून को लगभग 23 लाख छात्र पुनर्परीक्षा में शामिल होंगे।

 नीट- यूजी पुर्नपरीक्षा को लेकर रक्षा मंत्री के घरउच्च स्तरीय बैठक

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के बाद पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही केंद्र सरकार नीट पुर्नपरीक्षा को लेकर जीरो एरर प्रक्रिया पर लगातार मंथन कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री के घर पर करीब 40 मिनट तक चली बैठक में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

परीक्षा प्रणाली में सुधार

बैठक में पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्टेशन और छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने की प्रक्रिया में हर स्तर पर सजगता और तकनीक का उपयोग करके खामियों को दूर करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से परीक्षा की तैयारियों का पूरा विवरण भी लिया गया। सूत्रों ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय स्थापित कर रही है। खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह सतर्क किया गया है। इसके अलावा टेलीग्राम सहित कई ऐप पर नजर रखने की पूरी तैयारी की गई है। सिस्टम के अंदर किसी तरह की सेंधमारी न हो इसके लिए जीरो ट्रस्ट प्रणाली के तहत सिस्टम में शामिल हर व्यक्ति को राडार में रखा जाएगा। उच्च स्तर पर तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा में लगभग 23 लाख छात्र शामिल होंगे।

बैठकों का दौर

लगातार जारी है बैठकों का दौर। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर रहे हैं। विवाद के केंद्र में रही एनटीए के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह को इस बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया था। गौरतलब है कि एनटीए और शिक्षा मंत्रालय इस समय नीट परीक्षा को लेकर एक्शन मोड में हैं। छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन और विपक्षी दलों के हमलों के बीच केंद्र सरकार लगातार मामले उच्च स्तर पर समीक्षा कर रही है। नीट -यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया। मामले की जांच कर रही सीबीआई अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सामान्य प्रश्न

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा कब होगी?
नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा 21 जून को होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।