संसद सत्र:::पिछले साल जनवरी से 377 विमानों में बार-बार गड़बड़ी हुई : सरकार
सरकार ने बताया कि जनवरी 2025 से फरवरी 2023 तक विभिन्न एयरलाइनों के 377 विमानों में बार-बार तकनीकी गड़बड़ियां पाई गई हैं। इनमें इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट के विमानों शामिल हैं। हालांकि, पिछले तीन वर्षों में तकनीकी खराबी की घटनाओं में कमी आई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने गुरुवार को लोकसभा को बताया कि जनवरी 2025 से लेकर इस साल तीन फरवरी तक विभिन्न एयरलाइन के कुल 377 विमानों में बार-बार गड़बड़ी होने का पता चला है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि बार-बार होने वाली गड़बड़ी के सिलसिले में इंडिगो के 405 विमानों का विश्लेषण किया गया और इस साल तीन फरवरी तक 148 विमानों में बार-बार गड़बड़ी होने की बात सामने आई। इसी तरह 166 एयर इंडिया विमानों में से 137 में और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 विमानों में से 54 में बार-बार होने वाली गड़बड़ी की बात सामने आई।
इसके अलावा, स्पाइसजेट के 43 विमानों में से 16 में बार-बार गड़बड़ी होने का पता चला। लिखित जवाब के आंकड़ों के अनुसार, विश्लेषण किए गए 32 विमानों में से कुल 14 अकासा एअर विमानों में बार-बार होने वाली गड़बड़ी की बात सामने आई। -------------------------- तीन सालों में तकनीकी खराबी की घटनाएं कम हुईं इसी दौरान, विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी 3,890 निगरानी निरीक्षण किए। मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पिछले तीन वर्षों में उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ी के मामलों की संख्या में कमी आई है और गत वर्ष ऐसी केवल 353 घटनाएं हुईं। मोहोल ने बताया कि वर्ष 2024 में तकनीकी गड़बड़ी के कुल 421 मामले सामने आए, जो इसके पिछले वर्ष की 448 घटनाओं से कम है। डीजीसीए के पास सभी विमान और हवाई अड्डा संचालकों के लिए नियमों और नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुपालन की निगरानी के लिए एक व्यवस्थित सुरक्षा निगरानी तंत्र मौजूद है। उन्होंने बताया कि इसके तहत निगरानी, अचानक जांच और नियामक ऑडिट की जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


