Government Lawyer Commits Suicide in Court Complex in Maharashtra महाराष्ट्र: सरकारी वकील ने अदालत परिसर में आत्महत्या की, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGovernment Lawyer Commits Suicide in Court Complex in Maharashtra

महाराष्ट्र: सरकारी वकील ने अदालत परिसर में आत्महत्या की

महाराष्ट्र के बीड जिले में 48 वर्षीय सरकारी वकील विनायक चंदेल ने अदालत परिसर में आत्महत्या कर ली। वडवानी स्थित अदालत में रस्सी से फांसी लगाने का मामला सामने आया। चंदेल का शव अदालत के कर्मचारियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 20 Aug 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र: सरकारी वकील ने अदालत परिसर में आत्महत्या की

छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक अदालत परिसर में 48 वर्षीय सरकारी वकील ने आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विनायक चंदेल ने वडवानी स्थित अदालत के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। अदालत के कर्मचारी पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे अदालत परिसर पहुंचे तो उन्हें वकील का शव मिला। चंदेल को जनवरी 2025 में वडवानी अदालत में नियुक्त किया गया था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।