अपडेट:: पीएम राष्ट्रीय बाल और पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल और पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 31 जुलाई है। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों को मान्यता देता है। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान, और कला में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल और पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। दोनों की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से नेशनल अवार्ड पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, यह पुरस्कार हर साल बच्चों को बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला-संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए वे बच्चे पात्र हैं, जिनकी उम्र 31 जुलाई 2026 तक 5 से 18 वर्ष के बीच हो और वे भारत के नागरिक हों तथा देश में निवास करते हों।
वहीं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इनमें कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक जीवन, सरकारी सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्र सम्मिलित हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी घोषणा की जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


