महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर लोकसभा में आज चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर लोकसभा में आज चर्चा--------------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताकेंद्र सरकार ने साल 2029 तक महिला आरक्षण को लागू करने और लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से...

 महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर लोकसभा में आज चर्चा

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर लोकसभा में आज चर्चा-------------------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाताकेंद्र सरकार ने साल 2029 तक महिला आरक्षण को लागू करने और लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए तीन विधेयकों को गुरुवार को लोकसभा में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध किया है। लोकसभा के बुलेटिन के अनुसार ''संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026'', ''परिसीमन विधेयक, 2026'' और ''केंद्र-शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026'' को बहस के लिए लोकसभा में पेश किया जाएगा। पहले दो विधेयक जहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे, वहीं तीसरा विधेयक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन के पटल पर रखेंगे।लोकसभा

में इन विधेयकों पर एक साथ चर्चा होगी। लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने बहस के लिए 18 घंटे का समय आवंटित किया है और यह (बहस) शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इसका जबाब गृह मंत्री अमित शाह देंगे। प्रधानमंत्री के गुरुवार को चर्चा में हिस्सा लेने की संभावना है। लोकसभा में पारित होने के बाद ये विधेयक राज्यसभा के पास जाएंगे। इस बीच बुधवार शाम को संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने सदन की रणनीति को लेकर संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल व भाजपा के संसदीय दल के सचेतकों के साथ चर्चा की है।-----------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।