कानूनों को आधुनिक बनाया जा रहा : मेघवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार कारोबार को आसान बनाने के लिए संस्थागत मध्यस्थता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने और पुराने कानूनों को आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कानूनों को आधुनिक बनाया जा रहा : मेघवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार कारोबार को आसान बनाने के लिए संस्थागत मध्यस्थता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि छोटे-मोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने और पुराने कानूनों को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ आर्बिट्रेशन द्वारा ‘वैश्वीकरण के युग में मध्यस्थता’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में विवादों के समाधान के लिए व्यवस्थित और मजबूत तंत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब संस्थागत मध्यस्थता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे विवाद निपटान प्रणाली में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा।

मेघवाल ने यह भी कहा कि लगभग 1000 छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाया गया है, जिससे कानूनी प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले कई मामलों में मामूली जुर्माने के लिए भी लंबी और महंगी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिसे अब तर्कसंगत बनाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।