वोडाफोन को बकाया भुगतान की मोहलत

Dec 31, 2025 05:25 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

सरकार ने कर्ज में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया के लिए एक बड़ा राहत पैकेज मंजूर किया है। इसके तहत कंपनी को 87,695 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के लिए 5 साल की मोहलत दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031-32 से 2040-41 तक के लिए बकाया भुगतान पर रोक लगाने पर सहमति जताई है।

वोडाफोन को बकाया भुगतान की मोहलत

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने कर्ज में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया के लिए एक बड़े राहत पैकेज को बुधवार को मंजूरी दी। इसके तहत उसके बकाया भुगतान से पांच साल की मोहलत दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड के 87,695 करोड़ रुपये के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया पर रोक लगाने पर सहमति जताई है जिसे संकटग्रस्त कंपनी को वित्त वर्ष से 2031-32 से 2040-41 तक चुकाना होगा। एजीआर बकाया वह राजस्व है जिस पर दूरसंचार संचालकों को लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क का भुगतान करना होता है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख