गूगल ने बीते वर्ष भारत में 48.3 करोड़ विज्ञापन हटाए

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गूगल ने 2025 में भारत में नीति उल्लंघन करने वाले 48.37 करोड़ विज्ञापनों को हटाया और 17 लाख विज्ञापनदाता खातों को निलंबित किया। कंपनी ने अपनी वार्षिक विज्ञापन सुरक्षा रिपोर्ट में बताया कि वैश्विक स्तर पर 8.3 अरब से अधिक विज्ञापनों को हटाया गया और 2.49 करोड़ खातों को निलंबित किया गया।

गूगल ने बीते वर्ष भारत में 48.3 करोड़ विज्ञापन हटाए

नई दिल्ली, एजेंसी। दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने एआई मंच जैमिनी की मदद से वर्ष 2025 में भारत में नीति का उल्लंघन करने वाले 48.37 करोड़ विज्ञापनों को हटाया। साथ ही 17 लाख विज्ञापनदाता खातों को निलंबित किया गया। गूगल ने गुरुवार को जारी अपनी वार्षिक विज्ञापन सुरक्षा रिपोर्ट में बताया कि उसने पिछले साल वैश्विक स्तर पर 8.3 अरब से अधिक विज्ञापनों को हटाया और 2.49 करोड़ विज्ञापनदाता खातों को निलंबित किया। कंपनी ने कहा कि जेमिनी एआई मॉडल से संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने और उन्हें रियल-टाइम में रोकने की क्षमता में काफी सुधार हुआ है। खासकर ऐसे समय में जब ठग बड़े पैमाने पर भ्रामक विज्ञापन बनाने के लिए जनरेटिव एआई का उपयोग कर रहे हैं।

गूगल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हटाए गए 8.3 अरब विज्ञापनों में उसने 99 प्रतिशत से अधिक विज्ञापनों को उपयोगकर्ताओं द्वारा देखे जाने से पहले ही रोक दिया गया था। भारत में विज्ञापनों को हटाने का कारण नीतिगत उल्लंघन, ट्रेडमार्क, वित्तीय सेवाओं, कॉपीराइट, विज्ञापन नेटवर्क आदि के दुरुपयोग से संबंधित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।