
विदेश: एआई पर आंख मूंदकर भरोसा न करें: सुंदर पिचाई
- कहा, एआई मॉडल गलतियां कर सकते हैं, सोच-समझकर करें इस्तेमाल - पिचाई ने एआई
लंदन, एजेंसी। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने लोगों को चेतावनी दी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जो कुछ भी बताता है, उस पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी के एआई मॉडल गलतियां कर सकते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। बीबीसी को दिए गए साक्षात्कार में पिचाई ने कहा कि एआई रचनात्मक लेखन जैसे कामों में बहुत मददगार है लेकिन उसकी हर बात पर पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोग गूगल सर्च जैसी दूसरी सुविधाओं का भी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि वे ज्यादा सटीक जानकारी देती हैं।
एआई तकनीक में गलती की संभावना गूगल ने इस साल मई में अपनी सर्च में एआई मोड शुरू किया था, जिसमें जेमिनी चैटबॉट के जरिए यूजर को किसी विशेषज्ञ से बात करने जैसा अनुभव मिलता है। पिचाई ने माना कि गूगल इस मोड को सही बनाने की कोशिश कर रहा है फिर भी मौजूदा एआई तकनीक में कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं। कोई भी कंपनी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं पिचाई ने कहा कि एआई में निवेश तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसमें कुछ अनावश्यक उत्साह भी है और भविष्य में एआई निवेश का बुलबुला फूट सकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या गूगल इस झटके से बच जाएगा तो उन्होंने कहा कि कोई भी कंपनी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेगी। हम भी नहीं। फिर भी उन्होंने भरोसा दिलाया कि इंटरनेट की तरह एआई भी भविष्य में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। अपनी चिप्स, डेटा, मॉडल और रिसर्च की पूरी श्रृंखला होने की वजह से गूगल इस स्थिति का बेहतर सामना कर सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




