Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGoldy Brar s Viral Audio Post-Murder in Chandigarh Sparks Controversy
गोल्डी बराड़ का पैरी को झांसे में बुलाकर मरवाने का दावा, ऑडियो वायरल

गोल्डी बराड़ का पैरी को झांसे में बुलाकर मरवाने का दावा, ऑडियो वायरल

संक्षेप:

-पैरी की मौत दुबई में मारे गए सिप्पा की मौत का बदला बताया

Tue, 2 Dec 2025 10:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-गोल्डी बराड़ का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल चंडीगढ़, एजेंसी। चंडीगढ़ में सेक्टर-26 के टिंबर मार्केट में सोमवार रात हुई इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या के बाद मामला और गर्म हो गया है। हत्या के 24 घंटे के भीतर विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने लॉरेंस बिश्नोई पर पैरी को झांसे में बुलाकर मरवाने का आरोप लगाया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह दावा उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद किया गया है, जिसमें पैरी की हत्या को दुबई में मारे गए सिप्पा की मौत का बदला बताया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों दावों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पैरी को उसके ही साथ बैठे व्यक्ति ने एसयूवी में पहली गोली मारी और थोड़ी दूर पीछे चल रहे वाहन में आए हमलावर ने दोबारा फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। मौके से 10 से अधिक खोखे मिले हैं। वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया गया है और कई संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। पैरी पर रंगदारी, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे, पहले बिश्नोई गैंग से जुड़ा रहा लेकिन बाद में वह गोल्डी बराड़ गुट के करीब आ गया था। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि सभी वायरल संदेशों, पोस्टों और ऑडियो की फॉरेंसिक जांच की जा रही है और हत्या के पीछे किस गुट की भूमिका है, इसे लेकर जल्द ठोस जानकारी सामने लाई जाएगी।