मछली ने कार चलाकर बनाया रिकॉर्ड

Mar 14, 2026 12:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नीदरलैंड में एक गोल्डफिश, जिसका नाम ब्लब है, ने कार चलाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उसने एक मिनट में 40 फीट और 3.46 इंच की दूरी तय की। इंजीनियर थॉमस डी वुल्फ ने मछली के लिए एक खास मोशन-सेंसिंग कार तैयार की, जिससे मछली की हरकतें कार को नियंत्रित करती थीं। यह तकनीक दिव्यांगों के लिए भी मददगार हो सकती है।

मछली ने कार चलाकर बनाया रिकॉर्ड

एम्स्टर्डम, एजेंसी। नीदरलैंड में ब्लब नाम की एक गोल्डफिश ने कार चलाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कैसे किया कमाल : मछली ने एक मिनट में 40 फीट और 3.46 इंच की दूरी तय कर गिनीज विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इंजीनियर थॉमस डी वुल्फ ने मछली के लिए एक खास किस्म की मोशन-सेंसिंग कार तैयार की। इस कार के ऊपर ड्राइवर की सीट की जगह पानी का एक टैंक लगा था। जैसे ही मछली पानी के अंदर तैरती या हिलती-डुलती थी, कार में लगे सेंसर उसकी हरकतों को पहचान लेते थे और उसी दिशा में पहियों को घुमा देते थे।मजे-मजे

में आविष्कार : इटली के एक टीवी शो के दौरान थॉमस ने अपनी मछली को कार में बिठाया और देखते ही देखते ब्लब ने एक मिनट में रिकॉर्ड दूरी तय कर ली। भले ही मछली का कार चलाना सुनने में एक मजाक जैसा लगे, लेकिन इसके पीछे की तकनीक बहुत काम की है।दिव्यांगों के लिए उम्मीद : जिस मोशन-सेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल उन्होंने इस खिलौना कार में किया है, वह भविष्य में दिव्यांगों या उन लोगों की मदद कर सकती है, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।