ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्ली56 लाख के सोने की तस्करी में दो गिरफ्तार

56 लाख के सोने की तस्करी में दो गिरफ्तार

gold smugling

56 लाख के सोने की तस्करी में दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 17 Dec 2017 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली हवाईअड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में सीमा शुल्क विभाग ने दो युवाओं को पकड़ा गया है। दुबाई से आए इन युवाओं ने माइक्रोवेव ओवन के ट्रांस्फार्मर में दो सोने के गोल ईंटों को छुपा रखा था। इनका वजन लगभग 2000 ग्राम बताया गया है। इस सोने की कीमत लगभग 5669400 रुपये बतायी गई है।

दिल्ली हवाईअड्डे पर शुक्रवार को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को उड़ान संख्या आइएक्स 142 से दुबई से टर्मिनल तीन पर पहुंचे दो युवाओं की गतिविधियों पर संदेह हुआ। अधिकारियों ने इन युवाओं पर नजर रखनी शुरू की। जब ये युवा ग्रीन चैनल को पार करने लगे तो इन्हें रोका गया। रोक कर जब इनसे पूछताछ की गई तो ये घबरा गए। इनमें से एक ने अपनी आयु 21 वर्ष बतायी। इनके सामान की जांच करने पर पाया गया कि इन्होंने माइक्रोवेव ओवन के ट्रांस्फार्मर में दो सोने की गोल ईंटें छुपा रखी थी। इस सोने को सीमा शुल्क एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। वहीं इन युवाओं पर कानूनी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें