सोना 1800 रुपये उछाला, चांदी के भाव फिसले

Feb 27, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने की कीमतें 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं, चांदी की कीमत 2,500 रुपये घटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बाजार में अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद और पश्चिम एशिया में तनाव का असर देखने को मिल रहा है।

सोना 1800 रुपये उछाला, चांदी के भाव फिसले

नई दिल्ली, एजेंसी। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी में 2,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमत बढ़ी। बाजार में बढ़ते अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद और स्थिर डॉलर के मुकाबले पश्चिम एशिया में लगातार तनाव का असर है। हालांकि, चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 2,500 रुपये यानी लगभग एक प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस रही। हालांकि, सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।