चांदी 11 हजार रुपये चमकी, सोना 3200 रुपये उछला
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। चांदी 11,000 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोना 3,200 रुपये की वृद्धि के साथ 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कीमती धातुओं की मांग में वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका-ईरान के बीच हुए के बाद सोना और चांदी के कीमतों में जोरदार उछाल आया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चांदी 11,000 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोना भी 3200 रुपये उछलकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी पांच प्रतिशत बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। मंगलवार को यह 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी करीब 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।
पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से वैश्विक वित्तीय बाजारों को व्यापक राहत मिली, जिससे कीमती धातुओं के दाम मजबूत हुए। अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण सोने की मांग बढ़ी और यह तीन सप्ताह के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 97.48 डॉलर या 2.07 प्रतिशत बढ़कर 4,803.33 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 6 प्रतिशत बढ़कर 77.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


