पिरोजशा को मिली गोदरेज समूह की कमान
नई दिल्ली, गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन नादिर गोदरेज ने अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने का निर्णय लिया है। उनके बड़े भाई के बेटे पिरोजशा गोदरेज उनकी जगह लेंगे। पिरोजशा, जो वर्तमान में समूह के प्रॉपर्टीज, कैपिटल और वेंचर्स बिजनेस के चेयरपर्सन हैं, ने 2004 में करियर शुरू किया था।

नई दिल्ली, एजेंसी। गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन नादिर गोदरेज ने अपने पद से हटने का निर्णय लिया है। वह अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनकी जगह उनके बड़े भाई आदि गोदरेज के बेटे पिरोजशा गोदरेज (45) समूह की कमान संभालेंगे। गोदरेज समूह ने अपनी उत्तराधिकार योजना का औपचारिक ऐलान कर दिया है। पिरोजशा 14 अगस्त 2026 से ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह’ और ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे। यह बदलाव समूह की नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने और भविष्य के रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं, नादिर गोदरेज सेवानिवृत्त होने के बाद कंपनी से पूरी अलग स नहीं होंगे, बल्कि 'चेयरमैन एमेरिटस' की भूमिका में रहकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उनके कार्यकाल में समूह ने कई नए मुकाम हासिल किए हैं और अब पिरोजशा इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे।पिरोजशा फिलहाल समूह के प्रॉपर्टीज, कैपिटल और वेंचर्स बिजनेस के चेयरपर्सन के रूप में काम देख रहे हैं। व्हार्टन और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से शिक्षित पिरोजशा ने साल 2004 में 'गोदरेज प्रॉपर्टीज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तब टीम में महज 30-40 लोग थे और सालाना बिक्री करीब 40 करोड़ रुपए थी। आज कंपनी की बिक्री 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुकी है और अगला लक्ष्य 40 हजार करोड़ का है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


