अमेरिका-ईरान पैकेज ::: खामेनेई की मौत के बाद दुनिया के कई नेताओं ने बातचीत का आह्वान किया

Mar 01, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की ब्रसेल्स, एजेंसी। अमेरिका

अमेरिका-ईरान पैकेज ::: खामेनेई की मौत के बाद दुनिया के कई नेताओं ने बातचीत का आह्वान किया

- क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की ब्रसेल्स, एजेंसी। अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद दुनिया के कई देशों के नेताओं ने शांति बनाए रखने तथा वार्ता की अपील की है। इस हमले के बाद क्षेत्र में हिंसा फैलने की आशंका और तनाव काफी बढ़ गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका-ईरान से फिर से बातचीत शुरू करने का आह्वान किया है। 22 देशों की अरब लीग ने ईरान के हमलों को शांति का समर्थन करने और स्थिरता लाने की कोशिश करने वाले देशों की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया।

यह समूह पहले भी इजरायल और ईरान के ऐसे कदमों की निंदा करता रहा है, जिनसे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने का खतरा हो सकता है। हाल ही में हुई परमाणु वार्ता में तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ओमान ने कहा कि रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ और उसके दुक्म बंदरगाह को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। इस बंदरगाह का उपयोग अमेरिकी नौसेना रसद केंद्र के रूप में करती है और यहां विमानवाहक पोत ठहर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शनिवार देर रात हुई। बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और कई देशों ने हमलों को रोकने तथा संघर्ष को क्षेत्र और उससे आगे फैलने से रोकने के लिए बातचीत की राह पर लौटने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने परिषद से कहा कि तनाव बढ़ने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका विकल्प एक व्यापक संघर्ष की आशंका है, जिसके नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।