होर्मुज को बंद कर वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाया: ब्रिटेन
ईरान द्वारा होर्मुज खोलने के ऐलान से पहले पेरिस में 50 देशों की बैठक हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि होर्मुज को खोलना वैश्विक जिम्मेदारी है। बैठक में सुरक्षित समुद्री आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा हुई। ट्रंप को यूरोप ने करारा जवाब दिया है।

ईरान द्वारा होर्मुज खोलने के ऐलान से पहले दुनिया के 50 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पेरिस में इस समुद्री मार्ग को खोलने पर मंथन किया। पेरिस में शुक्रवार को आयोजित बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि होर्मुज को बंद कर दुनिया की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि बिना शर्त और तुरंत होर्मुज को खोलना वैश्विक जिम्मेदारी है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इस मार्ग का पूरी तरह से स्वतंत्र होना जरूरी है। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट में कहा, होर्मुज में सुरक्षित समुद्री आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य हुई बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
पेरिस मीटिंग में अमेरिका को छोड़ 30 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हुए। बैठक में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए अन्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया।सैन्य योजना पर भी बातचीतफ्रांस- ब्रिटेन ने बैठक के दौरान इस मसले को लेकर सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा की। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि बैठक में शामिल सभी देश होर्मुज में सुरक्षित आवागमन के लिए सहमत हैं। जानकारों का कहना है कि इस दौरान ब्रिटेन के साथ पानी में बिछाए गए बारूदी सुरंग हटाने पर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा अन्य सैन्य तैयारियों का विश्लेषण किया गया।ट्रंप को बैठक से करारा जवाबदुनिया के 50 देशों की बैठक के जरिए यूरोप ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है। ट्रंप ने कुछ दिन पहले कहा था कि होर्मुज खुलवाना सिर्फ अमेरिका का काम नहीं है। नाटो पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि जब जरूरत पड़ी नाटो आगे नहीं आया। ब्रिटेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि इनके पास तो नौसेना ही नहीं है। ट्रंप के इसी रूख के बाद यूरोपीय देशों ने पूरे मसले पर अलग रूख अपना लिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


