Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGlobal Diplomatic Greetings on India s 77th Republic Day
अमेरिका, जापान समेत कई देशों के दूतावासों ने शुभकामनाएं दी

अमेरिका, जापान समेत कई देशों के दूतावासों ने शुभकामनाएं दी

संक्षेप:

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर कई देशों के राजनयिकों ने शुभकामनाएं दीं। अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, रूस और जापान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजे। विशेष रूप से यूरोपीय परिषद और आयोग के अध्यक्षों की उपस्थिति की सराहना की गई।

Jan 26, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के कई देशों के दूतावासों और राजनयिक प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दीं। अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, रूस और जापान सहित कई देशों के राजनयिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत को बधाई संदेश भेजे। अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर, जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन और ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। फ्रांस और इटली के दूतावासों ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुभकामना संदेश साझा किए। इन दोनों दूतावासों ने खास तौर पर इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी की सराहना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली की धूप भरी सुबह में भारतीय और राजनयिक सहयोगियों के साथ भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाकर खुशी हुई। -लिंडी कैमरन, ब्रिटिश उच्चायुक्त यूरोपीय परिषद और यूरोपीय आयोग के अध्यक्षों की मौजूदगी भारत और यूरोप के बीच दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी का प्रमाण है, जो समृद्धि और स्थिरता पर आधारित है। - इटली दूतावास माननीय राष्ट्रपति की ओर से ‘एट होम’ समारोह का निमंत्रण मिलना भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति की याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। - ओनो केइची, जापान के भारत में राजदूत