Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGlobal Congratulations for Nepal s Interim PM Sushila Karki Amid Strong International Support
सुशीला कार्की को दुनियाभर से बधाइयां

सुशीला कार्की को दुनियाभर से बधाइयां

संक्षेप:

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दुनियाभर से बधाइयाँ मिल रही हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, पाकिस्तान और भूटान जैसे देशों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और नेपाल के साथ सहयोग बढ़ाने का...

Sep 14, 2025 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पद संभालने पर दुनियाभर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। रविवार को अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, पाकिस्तान और भूटान समेत कई देशों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और नेपाल के साथ मजबूत सहयोग का भरोसा जताया। 1. अमेरिका अमेरिकी दूतावास ने कहा, हम हिंसक घटनाओं के बाद शांति और व्यवस्था की बहाली का स्वागत करते हैं। हम आने वाले महीनों में अंतरिम सरकार के साथ चुनाव की तैयारी में सहयोग करना चाहते हैं। अमेरिका ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और नेपाल सेना की भूमिका की भी सराहना की। 2. ब्रिटेन ब्रिटिश दूतावास ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, नेपाल की सबसे पुरानी मित्रता के नाते हम इस कठिन दौर की चुनौतियों को समझते हैं और जवाबदेही व समावेशी शासन के लिए नेपाली जनता की आकांक्षाओं में साथ देने को प्रतिबद्ध हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

3. पाकिस्तान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कार्की को बधाई देते हुए कहा कि वे नेपाल के साथ रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने नेपाली जनता की शांति और प्रगति की भी कामना की। 4. चीन चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, चीन और नेपाल की दोस्ती पुरानी और मजबूत है। हम नेपाल की जनता द्वारा चुने गए विकास पथ का सम्मान करते हैं और पंचशील के सिद्धांतों के तहत सहयोग बढ़ाने को तैयार हैं। 5. जापान जापानी दूतावास ने फेसबुक पर लिखा, हम सुशीला कार्की की नियुक्ति का स्वागत करते हैं। जापान नेपाल के विकास और समृद्धि के लिए सहयोग जारी रखेगा। 6. भूटान भूटान ने भी नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए दोनों देशों की पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।