विदेश : अंटार्कटिका के ठंडे समुद्र में पहली बार दिखी शार्क
10-13 फीट लंबी शार्क 1.27 डिग्री सेल्सियस तापमान में मिली मेलबर्न, एजेंसी। ,विदेश,:,अंटार्कटिका,के,ठंडे,समुद्र,में,पहली,बार,दिखी,शार्क

10-13 फीट लंबी शार्क 1.27 डिग्री सेल्सियस तापमान में मिली मेलबर्न, एजेंसी। अंटार्कटिका के गहरे और ठंडे समुद्र में पहली बार एक विशाल शार्क दिखी। कैमरे में कैद इस शार्क को देख वैज्ञानिक अचंभित हैं क्योंकि अब तक ठंडे पानी में इनका अस्तित्व असंभव माना जाता रहा है। जलवायु परिवर्तन हो सकती है वजह जलवायु परिवर्तन के कारण गर्म होते समंदर को इसका एक कारण माना जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि ये शार्क शायद लंबे समय से वहां मौजूद थीं, बस इंसानी नजरों से दूर थीं। गहरे समुद्र में जीवन पर शोध ‘माइंडरो-यूडब्ल्यूए डीप-सी रिसर्च सेंटर’ ने जनवरी 2025 में साउथ शेटलैंड द्वीप समूह के पास इस शार्क को अपने कैमरे में कैद किया।
वे दुनिया के गहरे समुद्र में जीवन की तलाश कर रहे थे। शोधकर्ता एलन जेमिसन के अनुसार, यह शार्क लगभग 10 से 13 फीट लंबी थी और समुद्र तल से 490 मीटर नीचे 1.27 डिग्री सेल्सियस तापमान में तैर रही थी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के फाउंडिंग डायरेक्टर एलन जैमिसन के अनुसार, ये शार्क समंदर की गहराई में उन परतों में रहती हैं जो तुलनात्मक रूप से थोड़ी गर्म होती हैं। ये मुख्य रूप से व्हेल, विशाल स्क्विड और समंदर की सतह से नीचे डूबने वाले मृत जीवों के अवशेषों पर निर्भर होती हैं। यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अंटार्कटिका के इतने गहरे पानी में साल के बहुत कम समय तक ही कैमरे लगाए जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


