टूट रहा है दुनिया का सबसे विशाल आइसबर्ग ए23ए
दुनिया का सबसे विशालकाय हिमशैल A23A, जो अंटार्कटिका से अलग होने के 40 साल बाद तेजी से खत्म हो रहा है। इसका क्षेत्रफल लंदन से दोगुना था और वजन लगभग एक ट्रिलियन टन था। दक्षिण अटलांटिक के गर्म पानी और तेज लहरों ने इसकी पकड़ कमजोर कर दी है, जिससे यह छोटे टुकड़ों में बिखरने की संभावना है।

सिडनी, एजेंसी। दुनिया का सबसे विशालकाय हिमशैल (आइसबर्ग) ए23ए टूट रहा है। अंटार्कटिका से अलग होने के लगभग 40 साल बाद तेजी से खत्म हो रहा है। लंदन से दोगुना था आकार : जब 1986 में यह अंटार्कटिका के वेडेल सागर से अलग हुआ था, तब इसका क्षेत्रफल लगभग 4,000 वर्ग किलोमीटर था, जो लंदन शहर के आकार से लगभग दोगुना है। इसका वजन करीब एक ट्रिलियन टन था। हैरानी की बात यह है कि अलग होने के बाद भी यह 30 सालों से ज्यादा समय तक समुद्र तल की जमीन में फंसा रहा और अपनी जगह से हिल नहीं पाया।पिघलने
की वजह और असर : दक्षिण अटलांटिक के गर्म पानी और तेज लहरों ने इसकी पकड़ कमजोर कर दी है। सैटेलाइट तस्वीरों में इसकी सतह पर बड़ी दरारें देखी गई हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह पूरी तरह छोटे टुकड़ों में बिखर कर समुद्र में समा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


