निवर्तमान सीडीएस अनिल चौहान राष्ट्रपति से मिले
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
निवर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात

नई दिल्ली, एजेंसी। निवर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा कर बताया कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की। जनरल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। केंद्र ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एनएस राजा सुब्रमणि को सीडीएस नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


