सिर्फ पांच सेकंड में फैसला लेती है जेन-जी
नई दिल्ली, जेन-जी केवल पांच सेकंड में अपनी राय बनाते हैं। यदि ब्रांड उन्हें पहले पांच सेकंड में आकर्षित नहीं करते, तो वे तुरंत स्वाइप कर देते हैं। डिजिटल आर्ट और मजेदार कंटेंट के माध्यम से ब्रांड्स को ध्यान आकर्षित करने की चुनौती है। पुरानी चीजों को नए अंदाज में पेश करने से युवा जुड़ते हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। आज की युवा पीढ़ी (जेन-जी) सिर्फ पांच सेकंड में किसी बारे में अपनी राय बना लेती है। अगर कोई ब्रांड या वीडियो शुरुआती पांच सेकंड में उन्हें नहीं लुभा पाता, तो वे बिना सोचे उसे स्वाइप कर देते हैं। उनको प्रबावित करने के लिए बड़े ब्रांड ने डिजिटल आर्ट का सहारा लिया है। सड़कों पर दौड़ते विशाल बैग्स या हवा में तैरती चेरी जैसे वीडियो इतने असली लगते हैं कि लोग रुककर देखने पर मजबूर हो जाते हैं। पुराने विज्ञापनों को नए मीम के रूप में पेश किया जा रहा है। जेन जी को पुरानी चीजें पसंद हैं, लेकिन एक नए और मजेदार ट्विस्ट के साथ।
स्विगी और जोमैटो जैसे ऐप अब सिर्फ सर्विस नहीं देते, बल्कि युवाओं के ‘बेस्ट फ्रेंड’ की तरह बात करते हैं। उनके नोटिफिकेशन मैसेज जैसे- ‘आपकी बिरयानी आपको मिस कर रही है’ मार्केटिंग का नया तरीका हैं। बड़े सितारों का साथ आना इंटरनेट पर सनसनी फैला देता है। वहीं, नाइकी जैसे ब्रांड्स भारतीय विरासत को आधुनिक स्टाइल के साथ जोड़कर ‘ऑथेंटिसिटी’ (असिलयत) पेश कर रहे हैं। इस सब के बीच, जेन जी की पसंद ने ब्रांड्स के लिए तुरंत ध्यान खींचने की चुनौती और बड़ी कर दी है। बॉक्स - लुभावने और मजेदार कंटेंट को तुरंत करते हैं नोटिस जेन-जी के मानक बहुत ऊंचे हैं। वे सिर्फ विज्ञापन नहीं देखना चाहते, बल्कि अनुभव करना चाहते हैं। ब्रांड को विजुअल, इंटरैक्टिव कंटेंट और इंस्टेंट फील-गुड अनुभव देना जरूरी है, ताकि युवा रुके, देखें और जुड़ें। वे लुभावने और मजेदार कंटेंट को तुरंत नोटिस करते हैं। पुरानी चीजो को नए ट्विस्ट के साथ पेश करना उन्हें आकर्षित करता है। ब्रांड को डिजिटल आर्ट, वर्चुअल अनुभव और पर्सनलाइज्ड मैसेज का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि वे जुड़ाव महसूस करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




