खेल : मिलर की मंशा में कमी नहीं निकाल सकते : गावस्कर

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मिलर की मंशा में कमी नहीं निकाल सकते : गावस्कर बचाव नई दिल्ली,

खेल : मिलर की मंशा में कमी नहीं निकाल सकते : गावस्कर

मिलर की मंशा में कमी नहीं निकाल सकते : गावस्कर बचावनई दिल्ली, एजेंसी। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के रोमांचक मैच में एक रन लेने से मना करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड मिलर का बचाव करते हुए कहा कि उनकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते।गावस्कर ने ‘जियो हाटस्टार’ से कहा, डेविड मिलर को खुद पर भरोसा था कि वह मैच फिनिश करेगा, इसलिए उसकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते। पर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शानदार धीमा बाउंसर डाला जिसे वह खेल नहीं सका। दबाव के हालात में ऐसा हो जाता है।

गावस्कर ने कहा, ऐसे समय हालात को लेकर जागरूक रहना जरूरी है। मुझे इससे रवि शास्त्री का वह एक रन याद आता है जो 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने सही समय पर लेकर स्कोर बराबर कर दिया था।चेन्नई में उस मैच में भारत 348 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। शास्त्री ने नाबाद 48 रन बनाए और सही समय पर एक रन लेकर भारत को 347 रन तक पहुंचाया जबकि आखिरी गेंद पर मनिंदर सिंह आउट हो गए। वह मैच ड्रॉ रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।