Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGautam Gambhir Defends Coaching Tenure After Criticism Emphasizes Team Success
खेल : कोच गंभीर बोले, मेरी सफलताओं को मत भूलना

खेल : कोच गंभीर बोले, मेरी सफलताओं को मत भूलना

संक्षेप:

कोच गंभीर बोले, मेरी सफलताओं को मत भूलना गुवाहाटी, एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका से

Wed, 26 Nov 2025 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोच गंभीर बोले, मेरी सफलताओं को मत भूलना गुवाहाटी, एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि उनके भविष्य पर फैसला बीसीसीआई को करना है, लेकिन साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में टीम ने कितनी सफलता हासिल की है। अनुकूल परिणाम भी दिए : गंभीर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जब मैं मुख्य कोच बना था तो अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में भी कहा था कि भारतीय क्रिकेट अहम है, मैं नहीं। आज भी मैं वही बात कह रहा हूं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोग भूल जाते हैं लेकिन मैं वही व्यक्ति हूं जिसने युवा टीम के साथ इंग्लैंड में आपको अनुकूल परिणाम दिलाए। मुझे यकीन है कि आप जल्दी ही भूल जाओगे क्योंकि अधिकांश लोग न्यूजीलैंड (पिछले महीने भारत में 0-3 से मिली हार) के बारे में बात करते रहते हैं। मैंने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में भी जीत दिलाई है। सबका दोष : गंभीर ने कहा, दोष सभी का है और इसकी शुरुआत मुझसे होती है। हमें बेहतर खेल दिखाना होगा। पहली पारी में एक समय हमारा स्कोर एक विकेट पर 95 रन था जो सात विकेट पर 122 रन हो गया। यह स्वीकार्य नहीं है। आप किसी एक व्यक्ति या किसी खास शॉट को दोष नहीं दे सकते, दोष सबका है। मैंने कभी किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा। हमें बेहतर खेलना होगा। उन्होंने कहा, टेस्ट खेलने के लिए आपको बेहद तेज-तर्रार और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की जरूरत नहीं है। हमें सीमित कौशल वाले मजबूत मानसिकता वाले खिलाड़ियों की जरूरत है। वे अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बनते हैं। गंभीर ने पूरे देश में लाल गेंद से क्रिकेट को प्राथमिकता देने में बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा, अगर आप सच में टेस्ट क्रिकेट को लेकर सीरियस हैं, तो टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देना शुरू करें। इसके लिए सबके प्रयास की जरूरत है। आप केवल खिलाड़ियों या किसी खास इंसान को दोष नहीं दे सकते।