अमेरिका में अदाणी को बड़ी राहत के संकेत, कई जांचें खत्म होने के करीब

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गौतम अदाणी और सागर अदाणी अमेरिका में कानूनी मामलों के समाधान के करीब पहुंच गए हैं। गौतम अदाणी ने 57.4 करोड़ और सागर अदाणी ने 114.8 करोड़ का भुगतान करने पर सहमति जताई है। अमेरिकी न्याय विभाग दोनों के खिलाफ आपराधिक आरोप हटाने की तैयारी कर रहा है। अदाणी समूह ने गड़बड़ी से इनकार किया है।

अमेरिका में अदाणी को बड़ी राहत के संकेत, कई जांचें खत्म होने के करीब

- गौतम अदाणी ने 57.4 करोड़ और सागर अदाणी ने 114.8 करोड़ भुगतान करने पर सहमति जताई - अमेरिकी न्याय विभाग दोनों के खिलाफ आपराधिक आरोप हटाने की तैयारी कर रहा

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली, एजेंसी।

उद्योगपति गौतम अदाणी अमेरिका में चल रहे कई कानूनी मामलों के समाधान के करीब पहुंच गए हैं। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने उनसे जुड़े सिविल मामले का निपटारा कर लिया है, जबकि अमेरिकी न्याय विभाग और कोषागार विभाग भी आने वाले दिनों में समानांतर जांचों को समाप्त कर सकते हैं।

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग का निर्णय

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने गुरुवार को गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ निवेशकों को किए गए खुलासों से जुड़े दीवानी आरोपों का निपटारा किया, जो भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित थे। अदालत के अभिलेखों के अनुसार गौतम अदाणी ने छह लाख डॉलर (57.4 करोड़ रुपये) और सागर अदाणी ने 1.2 करोड़ डॉलर(114.8 करोड़ रुपये) का भुगतान करने पर सहमति जताई है, लेकिन बिना किसी दोष को स्वीकार या अस्वीकार किए। इसके बाद अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) दोनों के खिलाफ आपराधिक आरोप हटाने की तैयारी कर रहा है। यह कदम अभियोजकों और सुलिवन एंड क्रॉमवेल के वरिष्ठ भागीदार तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकीलों में से एक रॉबर्ट जे जिउफ्रा जूनियर के नेतृत्व वाले कानूनी दल के बीच कई महीनों की बातचीत के बाद उठाया जा रहा है।

अदाणी समूह ने गड़बड़ी से इनकार किया

गौतम अदाणी अदाणी समूह के चेयरमैन और सागर अदाणी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में कार्यकारी निदेशक हैं। अदाणी समूह ने लगातार किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया और कहा कि वह मजबूत शासन और अनुपालन मानकों का पालन करता है।

वकीलों का तर्क

इस साल की शुरुआत में गौतम अदाणी के वकीलों ने यह तर्क देते हुए दस्तावेज दाखिल किए थे कि अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के धोखाधड़ी के केस को खारिज कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि नियामकों के पास दोनों व्यक्तियों पर जरूरी अधिकार क्षेत्र नहीं है और इस केस को आधार बनाने वाले कथित गलत बयान कार्रवाई के योग्य नहीं हैं।

क्या है मामला ?

नवंबर, 2024 में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा दायर मामले और अमेरिकी न्याय विभाग की आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अदाणी समूह ने भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने की योजना बनाई, ताकि सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल किए जा सकें। साथ ही धन जुटाते समय इस योजना को अमेरिकी निवेशकों और बैंकों से छिपाया गया। अभियोजकों ने अदाणी पर प्रतिभूति धोखाधड़ी और वायर धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौतम अदाणी और सागर अदाणी ने कितना भुगतान करने पर सहमति जताई है?
गौतम अदाणी ने 57.4 करोड़ और सागर अदाणी ने 114.8 करोड़ भुगतान करने पर सहमति जताई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।