कराची में गैस रिसाव-विस्फोट से 16 लोगों की मौत

Feb 19, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कराची में एक इमारत में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कम से कम नौ बच्चे शामिल हैं। यह घटना रमजान के पहले दिन तड़के हुई। पुलिस और दमकल विभाग राहत कार्य में जुटे हुए हैं और मलबे में और शवों की खोज जारी है।

कराची में गैस रिसाव-विस्फोट से 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान के कराची में गुरुवार सुबह एक इमारत में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। मृतकों में कम से कम नौ बच्चे हैं, जिनकी उम्र दो से 17 वर्ष के बीच थी, जबकि घायलों में भी सात बच्चे शामिल हैं। कराची में विस्फोट की यह दूसरी बड़ी घटना है। पिछले महीने सदर इलाके में स्थित थोक एवं खुदरा बाजार गुल शॉपिंग प्लाजा के तहखाने में आग लगने की घटना में कम से कम 79 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस अधिकारी जमशेद अशर ने कहा, विस्फोट तड़के साढ़े चार बजे इमारत की पहली मंजिल पर हुआ।

यह इमारत ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में है। घटना सहरी (सूरज निकलने से पहले करने वाला भोजन) के समय हुई। पाकिस्तान में आज रमजान महीने का पहला दिन है। पुलिस सर्जन डॉ. समैया सैयद ने पुष्टि की कि उन्हें विस्फोट स्थल से शव प्राप्त हुए हैं जबकि 14 घायलों का इलाज हो रहा है। इमारत की जर्जर हालत के कारण विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। मुख्य दमकल अधिकारी हुमायूं खान ने कहा, हम अब भी मलबे और अवशेषों में छानबीन कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि क्या कोई और शव या जीवित व्यक्ति दबा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।