Delhi News: गैंगस्टर रोहित गोदारा के पुश्तैनी घर को अज्ञात लोगों ने गिराया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: बीकानेर में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के पुश्तैनी घर का एक बड़ा हिस्सा अज्ञात लोगों ने गिरा दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में अर्थमूवर मशीन का उपयोग किया गया। आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सबूतों की जांच कर रही है।

Delhi News: गैंगस्टर रोहित गोदारा के पुश्तैनी घर को अज्ञात लोगों ने गिराया

Delhi News: जयपुर, एजेंसी। बीकानेर में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के पुश्तैनी घर का एक बड़ा हिस्सा अज्ञात लोगों ने रातों-रात गिरा दिया। सर्कल ऑफिसर रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह इस घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि इमारत का काफी बड़ा हिस्सा गिराने के लिए अर्थमूवर मशीन का इस्तेमाल किया गया था। सिंह ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि इलाके में घर एक-दूसरे से काफी दूर-दूर बने हुए हैं। पुलिस ने कहा कि दोषियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रहे हैं।इस

घर में पहले गोदारा के पिता संत दास, मां गीता, भाई हनुमान स्वामी और इनकी पत्नी व बच्चे रहते थे। हालांकि, तोड़-फोड़ के समय उनमें से कोई भी वहां नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि गोदारा के माता-पिता और भाई फिलहाल जबरन वसूली के अलग-अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।