Gangster Nilesh Ghaiwal Flees to London Amid Serious Criminal Cases Pune Police Investigates महाराष्ट्र : गैंगस्टर नीलेश पासपोर्ट हासिल कर विदेश फरार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGangster Nilesh Ghaiwal Flees to London Amid Serious Criminal Cases Pune Police Investigates

महाराष्ट्र : गैंगस्टर नीलेश पासपोर्ट हासिल कर विदेश फरार

गैंगस्टर नीलेश घायवाल कई गंभीर अपराधों के बावजूद पासपोर्ट हासिल कर लंदन फरार हो गया। पुणे पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है और लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। नीलेश के खिलाफ हत्या और जबरन वसूली जैसे गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 30 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र : गैंगस्टर नीलेश पासपोर्ट हासिल कर विदेश फरार

नीलेश के लंदन में होने की बात सामने आई पुणे पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की पुणे, एजेंसी। गैंगस्टर नीलेश घायवाल कई गंभीर आपराधिक मामलों का सामना करने के बावजूद पासपोर्ट और वीजा हासिल कर विदेश फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीलेश घायवाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। नीलेश के इस समय लंदन में होने का अनुमान है। उसने कई गंभीर आपराध दर्ज होने के बावजूद पासपोर्ट कैसे हासिल किया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर ने यह महत्वपूर्ण यात्रा दस्तावेज अवैध रूप से हासिल किया होगा। क्योंकि, आसपास के अहिल्यानगर शहर की पुलिस ने उसके पते के सत्यापन के लिए नकारात्मक टिप्पणी की थी। एसपी सोमनाथ ने बताया कि नीलेश शहर के मालीवाड़ा रोड स्थित आनंदी बाजार के गौरी घुमत इलाके में रहता था। नीलेश बंसीलाल घायवाल ने पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में ‘तत्काल पासपोर्ट (फास्ट-ट्रैक सेवा) के लिए आवेदन किया था। उक्त पासपोर्ट आवेदन के सत्यापन के दौरान, कोतावली पुलिस स्टेशन (अहिल्यानगर) ने उसे उक्त पते पर रहते हुए नहीं पाया। इस पर पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय को पते पर ‘उपलब्ध नहीं की नकारात्मक टिप्पणी भेजी। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय नीलेश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित गंभीर अपराधों के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस महीने की शुरुआत में, उसके गिरोह ने एक रोडरेज की घटना के बाद पुणे के कोथरुड इलाके में 36 वर्षीय व्यक्ति पर गोली चलाई और एक किशोर पर हमला किया। पुणे पुलिस ने कहा कि उनके पास विश्वसनीय जानकारी है कि गैंगस्टर नीलेश हाल ही में देश छोड़कर भाग गया है। उसके लदंन में होने की बात सामने आ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।